उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अपनी मांगों के निस्तारण को लेकर गुरूवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के पेंशनर्स ने धरना दिया। एमपीयूएटी के पूर्व कुलपति एवं वरिष्ठ पेंशनर डॉ. उमा शंकर शर्मा सहित कई पेंशनर्स धरने में शामिल रहे। MPUAT Udaipur Pensioners Welfare Society
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर पेन्शनर्स वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र भटनागर ने बताया कि पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ अब तक कई स्तर की वार्ता हो चुकी है। समय समय पर लिखित में भी मांग पत्र सौंपे गए। उसके बावजूद हमारी समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे व्यथित होकर आज पेंशनर्स ने धरना प्रदर्शन किया।
प्रबुद्धजन हक के लिए संघर्ष कर रहा है और उनकी कोई सुनवाई तक नहीं हो रही
प्रशासनिक भवन के सामने धरना स्थल पर वरिष्ठ पेंशनर पूर्व कुलपति डॉ. उमा शंकर शर्मा, डॉ. कंठालिया, पूर्व अनुसंधान निदेशक डॉ. जी.एस अमेटा, अध्यक्ष डॉ.एस के भटनागर, महासचिव आरके राजपूत, प्रो, सुभाष भार्गव, डॉ. जेएल चौधरी ने संबोधित किया। सभी ने इस बात लेकर आक्रोश जताया कि प्रबुद्धजन अपनी समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहा है और उनकी कोई सुनवाई तक नहीं हो रही। वर्षों तक विश्विद्यालय में सेवाएं देने के बाद आज ऐसे दिन देखने को मिल रहे है यह दुर्भाग्य की बात है।
हमारी डीए भी जुलाई 2023 से बाकी है
पेन्शनर्स वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र भटनागर ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेंशनर से बात करना भी उचित नहीं समझा और सभी गेट पर ताले जड़ दिये गये। इस कारण वयो वृद्ध पेंशनर को धूप में परेशान होना पड़ा। एमपीयूएटी पेन्शनर्स का डीए जुलाई 2023 से बाकी है। राज्य के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों और समान्य विश्वविधालयो में अपने पेन्शनर्स को दोनों डीए के आदेश जारी कर दिये है।
कुलपति ने दिया आश्वासन, 30 मार्च को बकाया डीए के आदेश जारी करवा देंगे
धरने के दौरान पेंशनर्स ने कुलपति डॉ.अजीत कुमार कर्नाटक से भेंट की। वार्ता के दौरान कुलपति ने बकाया डीए को लेकर आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की स्वीकृति मिलने पर डीए के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। यदि सरकार से जवाब नहीं भी आता है तब भी 30 मार्च को डीए के आदेश जारी करवा देंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

