लोकसभा चुनाव 2024
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव के तहत राजस्थान की 12 सीटों पर पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए आज बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है। lok sabha election 2024
अंतिम दिन होने से आज कई जगहों पर सुबह से ही राजनीतिक माहौल नजर आ रहा है। प्रत्याशी नामांकन जुलूस के रूप में राजनीतिक ताकत बताने में लगे हुए है।
राजस्थान की 25 सीटों में से पहले चरण में 12 पर जबकि दूसरे चरण में 13 सीटों पर चुनाव होने है। पहले चरण में 19 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।
दूसरे चरण के लिए 28 मार्च को जारी होगी अधिसूचना
राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 28 मार्च को अधिसूचनाव जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल होगी।

