Site iconSite icon AR Live News

लापरवाह विद्युत निगम ने ली दो मासूमों की जान.!

two children killed by negligence of avvnl in udaipurtwo children killed by negligence of avvnl in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के ढढ़ावली गांव में गुरूवार शाम दो मासूम बच्चों की सड़क पर टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। बच्चों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अजमेर विद्युत वितरण निगम के लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।(two children killed by negligence of avvnl)

ग्रामीणों ने बताया कि यह तार पंद्रह दिन पहले बिजली के खंबे से टूट कर गिरा था, तब खेत में पड़ा चारा भी जलकर खाक हो गया था। तार को यहां से हटाने के लिए हम सभी ने विद्युत वितरण निगम के कर्मचारी को सूचना भी की थी। लेकिन यह तार 15 दिन बाद भी नहीं हटाया गया और बीती शाम यहां खेल रहे बच्चे इस तार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने कहा लापरवाह कर्मचारी ने अगर यह तार हटा दिया होता तो आज दोनों बच्चे जिंदा होते।

पुलिस ने बताया कि हादसे में ढढ़ावली निवासी दो बच्चों कमलेश वडेरा और महेंद्र वडेरा की मौत हुई है। दोनों गुरुवार शाम को खेत से घर जा रहे थे, तभी वे सड़क पर टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट से दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गयी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version