Site iconSite icon AR Live News

कूलर गोदाम में आग, लाखों का सामान जलकर खाक : 8 फायरब्रिगेड ने पाया काबू

massive fire in cooler godown in udaipur rajasthanmassive fire in cooler godown in udaipur rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के न्यू भूपालपुरा के खारा कुआं स्थित एक कूलर-पंखों के गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गयी। आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। आग देखकर आस-पास काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। वहीं गोदाम मालिक सुनील चित्तौड़ा की सूचना पर फायरब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। आग की चपेट में आने से सुनील चित्तौड़ा का हाथ झुलस गया। fire in cooler godown udaipur

फायर ऑफिसर शिवराम मीणा ने बताया कि सुबह 11.30 बजे फायर ऑफिस पर गोदाम में लगने की सूचना आयी थी। टीम तत्काल मौके पर पहुंची। 8 फायरबिग्र्रेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया जा सका, गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था।

पुलिस ने बताया कि यह गोदाम पायड़ा निवासी सुनील चित्तौड़ा पुत्र मदनलाल चित्तौड़ा का है। गोदाम में बड़ी संख्या में कूलर, पंखे सहित डेकोरेटिव एलईडी लाइट्स सहित कूलर बनाने के पार्ट्स रखे थे। यहां इलेक्ट्रिक सामान सहित कूलर असेंबल कर बनाए जाते थे। एक दिन पहले ही गोदाम में नया माल आया था, ऐसे में गोदाम में काफी माल रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जब सुबह आग लगी सुनील चित्तौड़ा गोदाम पर पहुंचे ही थे। संदेह है कि गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग देखकर सुनील चित्तौड़ा ने तत्काल बाहर निकलकर जान बचायी और फायरब्रिगेड को सूचना की। हालां कि इस दौरान उनका हाथ झुलस गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version