Site iconSite icon AR Live News

एमएलएसयू से अचानक सेवा से हटाएं 327 संविदा कर्मी

Protest by contract workers in MLSU UdaipurProtest by contract workers in MLSU Udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अचानक सेवा समाप्त करने के विरोध मेंं बुधवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संविदा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पिछले लंबे समय से सुखाड़िया विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे 327 संविदा कर्मियों की अचानक सेवाएं समाप्त करने एक दिन पहले ही उच्च शिक्षा विभाग से एक आदेश जारी हुआ।

संविदा कर्मियों को जब इस आदेश की जानकारी मिली तो ये लोग दंग रहे गए कि इतने साल से सेवाएं दे रहे थे और आज अचानक सेवा समाप्त कर दी गई। कई लोग तो वर्षों से संविदा पर लगे हुए थे।

कार्मिकों ने इस बात को लेकर भी विरोध जताया कि उनको दो माह से सैलरी भी नहीं मिली है। सेवा समाप्त करने का आदेश होली से ठीक पहले आया है इससे संविदा कर्मियों के परिवारों के लिए त्यौहार की रंगत भी फीकी पड़ गई है। प्रदेश में नई सरकार आते ही हमारे को बड़ा झटका दिया है। लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version