पहले दिन 2 प्रत्याशियों का हुआ नामांकन
जयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत राजस्थान में प्रथम चरण की 12 सीटों के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी, पहले दिन 2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रथम दिन जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र लिए एक-एक प्रत्याशी ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये हैं।
23 , 24 एवं 25 मार्च को नहीं होंगे नामांकन
पहले चरण के चुनाव के लिए 27 मार्च तक नामांकन लिए जाएंगे। 23 मार्च, 24 मार्च एवं 25 मार्च को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं किये जा सकेंगे। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी 30 मार्च 2024 तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा एवं 4 जून को मतगणना होगी।

