Site iconSite icon AR Live News

युवकों ने पड़ोसी के घर में घुसकर दो बच्चों का गला रेत की हत्या : पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया

Budaun Double Murder two children murdered by barberBudaun Double Murder two children murdered by barber

एआर लाइव न्यूज। उत्तर प्रदेश के बदायूं में बाबा कॉलोनी में सोमवार शाम सैलून संचालक दो युवक भाईयों ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसे दो बच्चों की गला रेत निर्मम हत्या कर दी। आरोपी युवक ने उसी उस्तरे से बच्चों का गला रेता, जिसे वह सैलून में काम लेता था। फरार हुए आरोपी युवकों में से पुलिस ने बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी युवक साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया है, वहीं उसके भाई जावेद की तलाश कर रही है।

हालां कि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, क्यों कि मृतक बच्चों के घर के सामने ही आरोपी युवक सैलून चलाते थे, इससे आरोपी युवकों का मृतक बच्चों के घर से परिचय और आना-जाना भी था। हमले में 14 वर्षीय आयुष और 6 वर्षीय अन्नू उर्फ हनी की हत्या हुई है, वहीं इनका एक भाई घायल है। बच्चों के पिता विनोद कुमार ठेकेदार हैं, आरोपियों ने जब वारदात को अंजाम दिया, तब विनोद कुमार काम से बाहर गए हुए थे।

मृतक बच्चों की मां संगीता ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने ही साजिद और जावेद सैलून चलाते हैं। ऐसे में पड़ोसी दुकानदार होने के चलते जान-पहचान थी। दोनों आरोपी साजिद और जावेद शाम मेरे घर आए थे। जावेद बाइक लेकर बाहर खड़ा रहा, वहीं साजिद घर के अंदर आया। उसने कहा भाभी मेरी पत्नी की डिलीवरी होनी है, अस्पताल में रूपयों की जरूरत है, 5000 रूपए उधार दे सकती हैं क्या।

संगीता ने पत्नी की डिलीवरी की बात सुनकर साजिद को 5000 रूपए उधार दे दिए। संगीता ने साजिद को चाय पीकर जाने को कहा। साजिद ने चाय पीने के लिए हां बोला और कहा कि तबियत कुछ घबरा रही है, वह छत पर थोड़ी देर टहल कर आता है। संगीता चाय बनाने चली गयी, इतनी देर में साजिद छत पर गया और वहां खेल रहे बच्चों पर हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बच्चों की चीखें सुनकर संगीता छत पर पहुंची तो लहुलुहान बच्चों को देख बदहवास हालत में मदद के लिए लोगों को बुलाया।

पुलिस ने बिगड़ते माहौल के बीच आरोपियों की तलाश की, लोकेशन के आधार पर जंगल क्षेत्र में साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया, वहीं जावेद फरार है। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों का कहना है कि उनकी आरोपियों से कोई रंजिश नहीं थी, आरोपी घर के सामने सैलून चलाते थे, इसलिए उनसे जान-पहचान थी। ऐसे में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आरोपियों के पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वारदात के आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गयी और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। गुस्साई भीड़ ने सैलून को तोडतफोड़ कर आग लगा दी। हालांकि देर रात तक पुलिस ने लोगों की समझाइश कर माहौल शांत किया। क्षेत्र में भारी पुलिस जाब्ता और पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version