जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार (20 मार्च 2024) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। देश भर में सात चरणों में चुनाव होने है। राजस्थान में दो चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । Lok Sabha election Nomination
बुधवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होंगे। पहले चरण के चुनाव में 27 मार्च 2024 को दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 30 मार्च को नाम वापसी का अंतिम दिन होगा। मतदान 19 अप्रैल को होगा।
वोटों की गिनती 4 जून को होगी
राजस्थान की 25 सीटों में से पहले चरण में 12 सीटों पर और दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा। राजस्थान में पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर,अलवर, भरतपुर, करौली-धोलपुर, दौसा और नागौर सीट पर चुनाव होंगे। दुसरे चरण के चुनाव में मतदान 26 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

