Site iconSite icon AR Live News

आचार संहिता लागू होने के बाद राजस्थान में 17 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध सामग्री जब्त

loksabha election 2024loksabha election 2024

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के तत्काल बाद निर्वाचन विभाग के निर्देश पर राजस्थान में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 17 करोड़ रूपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब,कीमती धातुएं, फ्रीबीज व नगदी पकड़ी है। लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में 16 मार्च को आचार संहिता प्रभावी हुई थी। Lok Sabha Elections

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लगने से अब तक 1 करोड़ 46 लाख रू कैश, करीब 4.68 करोड़ की ड्रग्स, 72 लाख की शराब और 68 लाख रूपए लागत के सोना. चांदी जैसी कीमती धातुओं की जब्ती की गयी है। 9 करोड़ 77 लाख रूपए कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी है।

आचार संहिता लगने के बाद भीलवाड़ा ने 1 करोड़ 73 लाख, उदयपुर एवं कोटा में 1 करोड़ 49 लाख, जयपुर 1 करोड़ 37 लाख एवं चित्तौड़गढ़ जिले ने 1 करोड़ 21 लाख रूपए की जब्ती की है। इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version