Site iconSite icon AR Live News

मुख्यमंत्री भजनलाल मंगलवार को उदयपुर और जोधपुर दौरे पर रहेंगे

cm bhajanlal visit udaipur he will meet bjp cluster worker for lok sabha electioncm bhajanlal visit udaipur he will meet bjp cluster worker for lok sabha election

उदयपुर लोकसभा कोर ग्रुप के साथ चुनाव रणनीति को लेकर करेंगे बैठक

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को जोधपुर और उदयपुर दौरे पर रहेंगे। लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर वे कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे और क्लस्टर कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत की रणनीति से अवगत कराएंगे।(cm bhajanlal visit udaipur)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च को दोपहर 12.50 बजे जोधपुर से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.05 बजे ओपेरा गार्डन, भुवाणा हाईवे रोड, उदयपुर में क्लस्टर कार्यकर्ता की बैठक लेंगे। इसमें उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की ये बैठक होगी। दोपहर 3 बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे, लोकसभा क्षेत्र उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ की यह बैठक होगी। शाम 4.30 बजे उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

जोधपुर में यह रहेगा कार्यक्रम

उदयपुर से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में क्लस्टर कार्यकर्ताओं और कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 8.30 बजे दिल्ली से जोधपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे सीएम जोधपुर पहुंचेंगे। जहां वो सुबह 10.10 बजे कस्तूरी-ऑर्चिड रिंग रोड जोधपुर में क्लस्टर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे सीएम शर्मा कोर कमेटी की बैठक करेंगे, इसमें जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र की बैठक होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version