Site iconSite icon AR Live News

कुत्तों ने स्कूल जा रहे बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला

6 year old boy killed in dogs attack in chittorgarh6 year old boy killed in dogs attack in chittorgarh

चित्तौड़गढ़,(एआर लाइव न्यूज)। चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू में पारसोली कस्बे में सोमवार सुबह कुत्तों के झुंड ने स्कूल जा रहे 6 साल के बच्चे पर हमला कर उसे नोच-नोच कर मारा डाला। बच्चे के शरीर पर कुत्तों ने 20 जगह काटा, बच्चे की गर्दन पर कुत्तों के काटने से श्वास नली कट गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी। (6 year old boy killed in dogs attack)

पुलिस ने बताया कि कुत्तों के काटने से पारसोली निवासी आयुष (6) पुत्र भैरूलाल खटीक की मौत हो गयी है। आयुष पारसोली में एक निजी स्कूल में नर्सरी का स्टूडेंट था। आयुष सुबह 7 बजे घर के पास ट्यूशन गया था। ट्यूशन के बाद वह पैदल-पैदल अकेले ही स्कूल जा रहा था। सूखी नदी किनारे मृत मवेशी के पड़े होने से वहां आवारा कुत्तों का झुंड था। आयुष सूखी नदी के किनारे से गुजर रहा था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने आयुष के शरीर पर जगह-जगह काट खाया।

कुत्ते आयुष को नोच रहे थे, तभी सूखी नदी के किनारे कचरा फैंकने आयी एक महिला ने आयुष के चिल्लाने की आवाज सुनी। महिला ने पत्थर फेंककर कुत्तों को भगाया। बुरी तरह से लहुलुहान आयुष को महिला गोद में उठाकर वहां से कस्बे में लेकर आयी। परिजनों को सूचना देकर उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक आयुष की मौत हो चुकी थी।

आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों में भय

चिकित्सकों ने बताया कि आयुष के शरीर पर कुत्तों के काटने के 20 से ज्यादा घाव थे। कुत्तों ने बच्चे की गर्दन पर काटा, इससे उसकी श्वास नली कट गयी, श्वास नली अवरूद्ध होने से बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के चलते ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने कहा कुत्तों का इतना आतंक है कि बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर लगता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version