Site iconSite icon AR Live News

आयड़ नदी पेटे में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: ध्वस्त किए गए कच्चे-पक्के निर्माण

udaipur nagar nigam and uda demolished encroachment from ayad riverudaipur nagar nigam and uda demolished encroachment from ayad river

नगर निगम और यूडीए ने की संयुक्त कार्रवाई

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर नगर निगम और यूडीए ने शनिवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए आयड़ पुलिया के पास आयड़ नदी पेटे से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाए। जैसे ही बुलडोजर पहुंचे और पेटे में बने कच्चे-पक्के निर्माण हटाए जाने लगे तभी स्थानीय महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। हालां कि निगम और यूडीए की टीम पूरे पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची थी, ऐसे में विरोध के बीच आयड़ नदी पेटे में हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी।(ayad river encroachment)

विधायक ताराचंद जैन ने एक दिन पहले ही आयड़ नदी का दौरा कर अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी और अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत प्रशासन ने अतिक्रमणियों को पहले ही चेतावनी दे दी थी।

पूरे लवाजमे के साथ आयड़ पुलिया पहुंची टीम

पूरे लवाजमे के साथ उदयपुर नगर निगम और उदयपुर विकास प्राधिकरण की टीमें आयड़ पुलिया पर पहुंची। वहां नदी पेटे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। नदी पेटे में बनाई चारदीवारियों, पक्के निर्माण और कच्चे निर्माण सबको तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाने के लिए अलग-अलग बुलडोजर को अलग-अलग निर्माण तोड़ने की जिम्मेदारी दी गयी, ताकि सभी अतिक्रमण जल्द से जल्द हट जाएं।

कार्रवाई के दौरान गिर्वा एसडीएम रिया डाबी, यूडीए तहसीलदार अभिनव शर्मा, तहसीलदार बड़गांव परबत सिंह, नगर निगम के राजस्व अधिकारी नीतिश भटनागर, भूपालपुरा थानाधिकारी मुकेश सोनी, नगर निगम के सीआई मांगीलाल, आरआई विजय जैन, राहुल मीणा, यूडीए से सुरपाल सिंह सोलंकी, टीम में बाबूलाल तेली सहित बड़ी संख्या में भू अभिलेख निरीक्षकए पटवारी सहित नीचे का स्टाफ साथ था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version