तारीखों की घोषणा के साथ ही देशभर में आचार संहिता लागू
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। चुनाव आयोग ने शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 (loksabha election 2024) की तारीखों की घोषणा कर दी है। तारीखों की घोषणा के साथ ही पूरे देश भर में आचार संहिता लागू हो गयी है। देश की 543 सीटों के लिए चुनाव आयोग 7 चरणों में चुनाव करवाएगा। पहले चरण के मतदान 19 अप्रेल और आखिरी सातवें चरण के चुनाव 1 जून को होंगे, 4 जून को देशभर में हुए मतदान के परिणों की घोषणा की जाएगी। इसमें राजस्थान की 25 लोकसभा चुनाव सीटों पर दो चरण 19 अप्रेल और 26 अप्रेल को चुनाव होंगे। (loksabha election 2024)
- राजस्थान पहला चरण 19 अप्रेल : 12 सीट : श्रीगंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धोलपुर, दौसा, नागौर।
- राजस्थान दूसरा चरण 26 अप्रेल : 13 सीट : टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड-बारां
सात चरणों की तारीख
- पहला चरण : 19 अप्रेल
- दूसरा चरण : 26 अप्रेल
- तीसरा चरण : 7 मई
- चौथा चरण : 13 मई
- पांचवां चरण : 20 मई
- छठा चरण : 25 मई
- सातवां चरण : 1 जून
मतदाताओं के आंकड़े
- कुल मतदाता : 96 करोड़ 88 लाख 21 हजार 926़ रजिस्टर्ड वोटर हैं
- पुरूष : 49 करोड़ 72 लाख 31 हजार 994
- महिलाएं : 47 करोड़ 15 लाख 41 हजार 888
- ट्रांसजेंडर : 48 हजार 44
- युवा मतदाता (18 से 29 वर्ष उम्र) : 21 करोड 59 लाख 19 हजार 220
- युवा पहली बार वोट देंगे : 1 82 करोड़
- दिव्यांग : 88 लाख 35 हजार 449
- 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता : 1 करोड़ 85 लाख 92 हजार 918
- 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता : 2 लाख 38 हजार 791
लोकसभा चुनाव में लगेंगी 55 लाख ईवीएम
- पोलिंग स्टेशन : 10 5 लाख
- पोलिंग स्टेशन ऑफिसर : 1 5 करोड़
- ईवीएम : 55 लाख
- गाड़ियां : 4 लाख
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

