Site iconSite icon AR Live News

चिकित्सा शिविर में 300 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

chikitsa shivirchikitsa shivir

उदयपुर। श्रद्धा साईं किरण चैरिटेबल संस्था एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की और से शनिवार को आवरी माता सामुदायिक भवन रेती स्टैंड पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ

संस्था के अध्यक्ष भव्य साई खाण्डल ने बताया कि शिविर में आंख, नाक, कान, गला, दांतों एवं हड्डियों की बीमारी वाले 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। शिविर में 250 लोगों को निशुल्क चश्में वितरित हुए।

शिविर में शहर विधायक ताराचंद जैन, उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, चंद्रसिंह कोठारी व पूर्व पार्षद सत्यनारायण मोची भी पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सा शिविर का महत्व बताया और ऐसे शिविर आयोजित करने पर जोर दिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version