Site iconSite icon AR Live News

Electoral Bond : देश में सबसे अधिक चंदा देने वाली टॉप 4 कंपनियों में उदयपुर की वेदांता लिमिटेड शामिल

election commission released data of electoral bond on website vedanta is in top four buyer companyelection commission released data of electoral bond on website vedanta is in top four buyer company

लॉटरी किंग फ्यूचर गेमिंग ने सबसे ज्यादा 1350 करोड़ रूपए का चंदा दिया

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड चुनावी चंदा (electoral bond) का डेटा जारी कर दिया है। चुनाव आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर डेटा उपलब्ध है, हालां कि एसबीआई ने चुनाव आयोग के साथ पूरा डेटा साझा नहीं किया है, अभी तक जारी हुई जानकारी में एसबीआई ने दो पीडीएफ फाइल के फॉर्मेट में डेटा जारी किया है। खासबात है कि देश में पॉलिटीकल पार्टियों को सर्वाधिक चंदा देने वाली चार बड़ी कंपनियों में उदयपुर की वेदांता लिमिटेड कंपनी भी शामिल है।

एक फाइल में चंदा देने वाली कंपनियों और चंदा राशि की जानकारी है। दूसरी पीडीएफ फाइल में चंदा प्राप्त करने वाली पॉलिटीकल पार्टियों और चंदा राशि की जानकारी है। हालां कि एसबीआई ने यह नहीं बताया कि किसी कंपनी और व्यक्ति ने किसी पॉलिटीकल पार्टी को कितना चंदा दिया है।

कुल चंदे का करीब 30 प्रतिशत तो सिर्फ दस कंपनियों ने दे दिया

देश में पॉलिटीकल पार्टियों को सर्वाधिक चंदा देने वाली चार बड़ी कंपनियों में उदयपुर की वेदांता लिमिटेड कंपनी भी शामिल है। सबसे ज्यादा लॉटरी किंग नाम से विख्यात फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने 1350 करोड़ रूपए का चंदा दिया है। वहीं दूसरे नंबर पर मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी ने 966 करोड़ रूपए, क्विक सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड ने 410 करोड़, वेदांता लिमिटेड ने 398 करोड़ और हल्दिया एनर्जी ने 377 करोड़ रूपए का चंदा पॉलिटिकल पार्टियों को दिया है।

सर्वाधिक चंदा देने वाली टॉप 5 कंपनियों के अलावा छठवें नंबर पर भारती ग्रुप ने 247 करोड़ , एस्सेल माइनिंग ने 224 करोड़, प यूपी पावर कॉपी 220 करोड़, केवेनटर फूड पार्क 194 करोड़ रूपए और मदनलाल लिमिटेड कंपनी ने 185 करोड़ रूपए का चंदा पॉलिटिकल पार्टियों को दिया है।

भाजपा को मिला 6000 करोड़ रूपए से अधिक का चंदा

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी इलेक्टोरल बॉन्ड के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा चंदा भाजपा को मिला है। अप्रेल 2019 से जनवरी 2024 तक भाजपा को 6060 करोड़ रूपए का चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से मिला है। वहीं दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस को 1609 करोड़, तीसरे नंबर पर कांग्रेस को 1421 करोड़, बीआरएस को 1214 करोड़, बीजद को 775 करोड़, डीएमके को 639 करोड़, वाईएसआर कांग्रेस को 337 करोड़, तेलुगु देशम पार्टी को 218 करोड़, शिवसेना को 158 करोड़ और राजद को 72.50 करोड़ रूपए का चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिला है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version