Site iconSite icon AR Live News

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट: निवेशकों के 13.57 लाख करोड़ रूपए डूबे

share market fall investors lose 13.57 lakh croreshare market fall investors lose 13.57 lakh crore

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। शेयर बाजार के लिए बुधवार को दिन काफी खराब और नुकसानभरा रहा। बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स में करीब 1100 अंक से अधिक गिरावट आई है, जबकि निफ्टी भी एक फीसदी से अधिक गिरा है। इस भारी गिरावट के चलते आज निवेशकों के करीब 13.57 लाख करोड़ रूपए डूब गए।

अमेरिका में फरवरी में महगाई बढ़ने से निवेशकों को आशंका है कि यूएस फेड रिजर्व ब्याज दरों को घटाने की प्रक्रिया में देरी कर सकता है। इसके अलावा भारत में ईडी की ओर से शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले कुछ हवाला कारोबारियों से जुड़ी कंपनियों और सेबी की ओर से स्मॉल-मिडकैप स्कीमों को लेकर आई चेतावनी ने भी सेंटीमेंट को कमजोर किया है। मनी कंट्रोल के मुताबिक शेयर बाजार में आयी भारी गिरावट के पीछे ये कारण भी माने जा रहे हैं।

स्मॉल कैप इंडेक्स में पांच फीसदी से अधिक गिरावट

स्मॉल कैप इंडेक्स में पांच फीसदी से अधिक गिरावट आई है। मिडकैप इंडेक्स में भी तीन फीसदी गिरावट आई, जबकि माइक्रोकैप्स और एसएमई स्टॉक इंडेक्स में करीब पांच फीसदी गिरावट आई। बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये गिरकर 373 लाख करोड़ रुपये रह गया है। दोपहर बाद 2.30 बजे बीएसई सेंसेक्स 1044.96 अंक यानी 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 72621.25 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 1.76 फीसदी यानी 394 अंक की गिरावट के साथ 21941.70 अंक पर आ गया।

इन कंपनियों के शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा छह फीसदी तेजी आईटीसी के शेयरों में रही। साथ ही नेस्ले, टीसीएस, विप्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी दिखायी दी। दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और सन फार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version