सर्दी के सीजन में करीब 500 जरूरतमंद बच्चों को बांटे थे स्वेटर
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान की और से सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरण का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। संस्थान ने इस बार 500 से अधिक बच्चों को स्टेशनरी वितरण का लक्ष्य रखा था उसके मुकाबले संस्थान ने 511 बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर तय लक्ष्य पूरा कर लिया। संस्थान ने फरवरी में इस अभियान की शुरूआत की थी।
बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाल का भीलवाड़ा में पांचवी क्लास के बच्चों को क्लीप बोर्ड वितरित किए। स्कूल प्रधानाध्यापक निरूपमा चोरडिया ने संस्थान द्वारा समय समय पर इस स्कूल के बच्चों के लिए सहयोग प्रदान करने पर आभार जताया। मंगलवार को संस्थान ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लई का गुड़ा में करीब 100 स्कूली बच्चों को स्टेशनरी वितरित की थी।
बच्चों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा
लई का गुड़ा स्कूल में किसी बच्चे को परीक्षा में उपयोग आने वाला क्लिप बोर्ड, किसी को कॉपी, पेंसिल, रबर, सॉपनर और स्केल का स्टेशनरी किट तो किसी को किसी को स्लेट मिली तो उनकी खुशी की ठिकाना नहीं रहा। प्रधानाध्यापक सुखलाल मेघवाल और स्कूल स्टाफ ने संस्थान के प्रयास को सार्थक पहल बताया। संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि फरवरी में स्टेशनरी वितरण अभियान की शुरूआत की थी
अब शुरू होगी परिंडे की सेवा
संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अब पक्षियों की सेवार्थ परिंडे लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। संस्थान की तरफ से जहां पानी की सुविधा उपलब्ध है उन सरकारी स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने के साथ ही आमजन को परिंडे वितरित भी किए जाएंगे।

