- कांग्रेस ने राजस्थान की 10 सीट के प्रत्याशी घोषित किए
- उदयपुर सीट पर होगा कांग्रेस और भाजपा का रोचक मुकाबला : पूर्व कलेक्टर v/s पूर्व आरटीओ
- udaipur congress candidate tarachand meena v/s bjp candidate Mannalal Rawat
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को 43 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, इसमें राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने उदयपुर से ताराचंद मीणा को प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व आईएएस ताराचंद उदयपुर में कलेक्टर और जनजाति आयुक्त रह चुके हैं। लंबे समय से एपीओ चल रहे मीणा ने हाल ही में वीआरएस लिया था। (udaipur congress candidate tarachand meena)
पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व कलेक्टर ताराचंद मीणा का मिशन कोटड़ा काफी चर्चा में रहा था। ताराचंद मीणा ने मिशन कोटड़ा के सहारे जनजाति क्षेत्र में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशनी शुरू कर दी थी।
कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद यह तो स्पष्ट हो गया है कि इस बार उदयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी मुकाबला काफी रोचक और कड़ा होने वाला है। जहां कांग्रेस ने उदयपुर कलेक्टर रह चुके ताराचंद मीणा को टिकट दिया है, तो वहीं भाजपा ने उदयपुर में आरटीओ रह चुके परिवहन अधिकारी मन्नालाल रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसा पहली बार हुआ है दोनों ही पार्टियों के उदयपुर सीट के प्रत्याशी प्रदेश में अधिकारी रहे हैं और गत माह तक सरकारी सेवाएं भी दे रहे थे। ऐसे में मुकाबला अधिकारी बनाम अधिकारी पूर्व कलेक्टर बनाम पूर्व परिवहन अधिकारी का भी होगा।
वैभव गहलोत इस बार जालोर से चुनाव लड़ेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को इस बार जालोर सीट से टिकट दिया गया है। पिछली बार वैभव गहलोत ने जोधपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, उसमें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए राहुल कस्वां को चुरू से प्रत्याशी घोषित किया गया है। चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना को टिकट दिया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

