मां, बेटियां हॉस्पिटल में भर्ती
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। उदयपुर जिले के झाड़ोल के बागपुरा गांव में विषाक्त भोजन खाने से परिवार के एक सदस्य की मौत हो गयी, वहीं मां सहित तीन बेटियों की तबियत बिगड़ गयी। प्रथमदृष्ट्या पुलिस रिपोर्ट में तैयार भोजन में छिपकली के गिरने से भोजन का दूषित होना बताया गया है।
सीएमएचओ डॉ. शंकर बामानिया ने बताया कि झाड़ोल के बाग़पुरा गांव में परिवार द्वारा विषाक्त भोजन के सेवन से एक की मौत हो गई एवम मां समेत तीन बेटियां की तबियत बिगड़ी और महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती है कि सेहत में सुधार है।
टीम ने पड़ताल की तो पता चला कारण
सीएमएचओ ने बताया कि बीसीएमओ झाड़ोल डॉ. धर्मेंद्र गारसिया को घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मादडी सेक्टर इन्चार्ज के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम का गठन कर मौक पर भेजा गया। टीम द्वारा संबंधित के घर के आसपास के घरों की भी विजिट कर सम्पूर्ण घटना क्रम की जानकारी प्राप्त की।पड़ताल में जानकारी मिली कि परिवार द्वारा किसी भी दुकान से सामान नहीं लाया गया और न ही कही से खाना लेकर आये। घर पर ही दोपहर में खाना पकाया गया, जिसे शाम 4 बजे के करीब सभी ने खाया और जिसके बाद सभी की तबियत बिगड़ गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार प्रथमदृष्ट्या पुलिस रिपोर्ट में तैयार भोजन में छिपकली के गिरने से भोजन का दूषित होना बताया गया है जिससे भोजन विषाक्त होने से यह घटना हुई। मृतका की मां भी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई गई है। आसपास के सभी घर में भी सर्वे कर लिया गया। किसी भी प्रकार की कोई आउट ब्रेक जैसी स्थिति नहीं है।

