Site icon AR Live News

देश में CAA लागू: केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज़)। लोकसभा चुनाव से पहले आज सोमवार 11 मार्च को केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के पीड़ित अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी. केंद्र द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद दिल्ली, उत्तर-पूर्वी समेत कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। citizenship amendment act CAA

2019 चुनावों के घोषणा पत्र में शामिल था CAA

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने CAA को घोषणा पत्र में शामिल किया था। हालांकि CAA और एनआरसी को लेकर 2019 से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध शुरू हो गया था।

पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CAA को लेकर बयान दिया था कि इसे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश मे लागू कर दिया जाएगा। CAA को लेकर शाह ने कहा था कि हमारे मुस्लिम भाइयों को गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है. सीएए सिर्फ उन देशों के अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता देने के लिए है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न का सामना करने के बाद भारत आए हैं. यह किसी की भारतीय नागरिकता छीनने के लिए नहीं है।

Exit mobile version