टिकट कटने के बाद से नाखुश थे राहुल कस्वां
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चुरू सांसद राहुल कस्वां (churu mp rahul kaswan) भाजपा छोड़कर आज सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। चुरू से सांसद राहुल कस्वां की भाजपा ने टिकट काट दी है और इस बार चुरू से खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद से ही राहुल कस्वां भाजपा से नाखुश थे।
राहुल कस्वां ने आज सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस ज्वॉइनिंग की है। इस दौरान खड़गे ने बुके देकर कस्वां का कांग्रेस में स्वागत किया। इस दौरानप्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी डोटासरा और टीकाराम जूली मौजूद रहे।
कांग्रेस ज्वॉइनिंग के बाद राहुल कस्वां ने कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। साथ ही कस्वां ने प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद दिया कि मुझे 10 साल सेवा करने का मौका दिया।
सांसद राहुल के पिता भी सांसद और दादा भी सांसद रह चुके
राहुल कस्वां वर्तमान में चुरू लोकसभा सीट से सांसद हैं, इससे पहले 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भी वे चुरू से सांसद चुने गए थे। राहुल के पिता राम सिंह कस्वां चार बार सांसद रह चुके हैं, वहीं राहुल के दादा भी सांसद रह चुके हैं। राहुल की मां कमला कस्वां विधायक रह चुकी हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

