Site iconSite icon AR Live News

पहली बार देश की तीनों सेनाएं मिलकर जैसलमेर में करेंगी शक्ति-प्रदर्शन, पीएम मोदी होंगे भारत शक्ति में शामिल

bharat shakti integrated tri service live fire and maneuver exercise pokaran 2024bharat shakti integrated tri service live fire and maneuver exercise pokaran 2024

जैसलमेर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 12 मार्च को राजस्थान के जैसलमेर दौरे पर रहेंगे। देश में पहली बार तीनों सेनाएं इंडियन आर्मी, वायु सेना और जल सेना एक साथ मिलकर जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शक्ति प्रदर्शन करेंगी। खासबात है कि इस युद्धाभ्यास भारत शक्ति में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। (bharat shakti exercise)

पीएम मोदी राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं के लाइव फायर और कौशल अभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के एक संयोजित प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे। भारत शक्ति अभ्यास में देश की शक्ति के प्रदर्शन के रूप में स्वदेशी अस्त्र प्रणालियों और प्लेटफॉर्मों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी।

धनुष और सारंग गन सिस्टम, तेजस, नौसेना एंटी शिप मिसाइलों का होगा प्रदर्शन

तीनों सेनाओं को मिलाकर इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड बनाने की तैयारी भी चल रही है और इसका फाइनल स्वरूप तय होना बाकी है। ऐसे में तीनों सेनाओं का किस तरह से इंटीग्रेशन होता है और अलग-अलग लोकेशन पर होने के बाद भी कैसे तेजी से कम्युनिकेशन होता है, यह सब भारत शक्ति एक्सरसाइज में दिखाई देगा। भारत ने पिछले कुछ सालों में आत्मनिर्भरता पर काफी फोकस किया है और तीनों सेनाओं ने भी आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से कदम बढ़ाए हैंं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version