जनता सेना का भी भाजपा में विलय, भींडर बोले 11 साल का वनवास हुआ खत्म
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के भाजपा में शामिल होने की दौड़ तेज हो गई है। रविवार को वल्लभनगर के पूर्व विधायक एवं जनता सेना के संस्थापक रणधीर सिंह भींडर, उनकी पत्नी दीपेंद्र कुंवर फिर से भाजपा में शामिल हो गए।(rajasthan politics)
जयपुर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में रणधीर सिंह भींडर ने जनता सेना के भाजपा में विलय होने की घोषणा भी कर दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व सांसद खिलाड़ीलाल बैरवा, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव सहित कई कांग्रेसी भी भाजपा में शामिल हो गए।(congress leaders joins bjp)
कुछ परिस्थितियां ऐसी थी कि जिसके कारण मुझे अलग जाना पड़ा और अलग पार्टी बनाई
भाजपा में वापसी करते समय रणधीर सिंह भींडर ने कहा कि 11 साल का मेरा वनवास था जो आज पूरा हुआ। मैं भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता था और उसी हैसियत से खूब काम किया, लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी थी कि जिसके कारण मुझे अलग जाना पड़ा और अलग पार्टी जनता सेना बनाई। जनता सेना के प्रधान, चेयरमैन सहित पूरी जनता सेना के साथ आज हम सब वापस भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। रणधीर सिंह भींडर की पत्नि दीपेंद्र कुंवर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रह चुकी है।
सीपी जोशी ने फोन कर बुलाया था भींडर को
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में रणधीर सिंह भींडर ने कहा कि मुझे तो पता नहीं था। आज अचानक सीपी जोशी जी का फोन आया आपको पार्टी कार्यालय आना है। हम आपको पार्टी में शामिल कर रहे हैं। सहज ही इन्होंने कह दिया और हमने भी सहज रूप से स्वीकार इसलिए किया कि मैरे साथ जो लोग हैं वो भी भारतीय जनता पार्टी के ही पूराने कार्यकर्ता हैं। हम लोग 11 साल तक संघर्ष करते रहे, लेकिन कांग्रेस में नहीं गए, हमने अलग मोर्चा बनाए रखा और आज पुनः उस मोर्च “जनता सेना” को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर रहे हैं।
कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे नेताओं सहित कई कांग्रेसी भी हुए भाजपा में शामिल
जयपुर में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार में केंद्र व राजस्थान में मंत्री रहे लालचंद कटारिया, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव, नागौर के कद्दावर जाट नेता और पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, पूर्व सांसद खिलाड़ीलाल बैरवा, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके रामपाल शर्मा सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

