Site iconSite icon AR Live News

धनंजय सिंह खींवसर बने RCA के नए कार्यवाहक अध्यक्ष

Dhananjay Singh Khinvsar becomes the new working president of RCADhananjay Singh Khinvsar becomes the new working president of RCA

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की शनिवार को हुई एजीएम में धनंजय सिंह को आरसीए का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। वे राजस्थान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे है। इनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आरसीए के अध्यक्ष थे जिन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। धनंजय नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

कोशिश करेंगे कि जल्द आईपीएल हो

आरसीए की कमान संभालने के बाद धनंजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम चाहते है कि खेल आगे बढ़े, हम सरकार, स्पोर्ट्स कांउन्सिल और बीसीसीआई से बात करके दोबारा एमओयू करवाएंगे। हम खेल में कोई नुकसान नहीं होने देंगे। राजस्थान में क्रिकेट को लेकर जो भी विवाद रहा उसे दूर करेंगे। कोशिश करेंगे कि जल्द आईपीएल हो।

राजस्थान में क्रिकेट का नया सूर्योदय हो

धनंजय सिंह ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि खेल में राजनीति हो, फ्री एंड फेयर सलेक्शन रहे। सब को साथ लेकर प्रयास करेंगे कि राजस्थान में क्रिकेट का नया सूर्योदय हो। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का जब किसी के साथ तनाव या टकराव होता है तो सबसे पहले खिलाड़ी और क्रिकेट का नुकसान होता है। प्रयास यही रहेगा कि खिलाड़ियों का फायदा हो और क्रिकेट आगे बढ़े।

Exit mobile version