Site iconSite icon AR Live News

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट

LPG gas cylinder pricesLPG gas cylinder prices

महिला दिवस पर प्रधानमंत्री ने की घोषणा

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे देश भर के लाखों परिवारों का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा और इससे विशेषकर हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा।(discount on LPG gas cylinder prices) LPG gas cylinder prices

प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में लिखा है कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version