Site iconSite icon AR Live News

शिव बारात में करंट से झुलसे 14 बच्चे: हाईटेंशन लाइन से टकराया झंडा लगा लोहे का पाइप

kota 14 kids burn injury due to current shock during shiv barat on mahashivratri kota news on on mahashivratrikota 14 kids burn injury due to current shock during shiv barat on mahashivratri kota news on on mahashivratri

कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे काली बस्ती के बच्चे शिव बारात निकाल रहे थे, इस दौरान झंडे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और शिव बारात में शामिल बच्चे करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 14 बच्चे झुलस गए हैं, इनमें 100 प्रतिशत बर्न होने के कारण एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। करंट की चपेट में आए सभी बच्चे 4 से 14 वर्ष उम्र के हैं। बच्चों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।(kota news on mahashivratri)

हादसे की सूचना पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला हॉस्पिटल पहुंचे और चिकित्सकों से बात कर बच्चों के अच्छे से अच्छे इलाज के निर्देश दिए, वार्ड में दौरा कर बच्चों को देखा व परिजनों से बच्चों की कुशलक्षेम जानी। ओम बिड़ला ने कहा घटना बेहद दुखद है। इस घटना की जांच करवाएंगे। बच्चों के इलाज के लिए सभी लगे हुए हैं, एक बच्चा सीरियस है, यदि रैफर की जरूरत पड़ी तो उसे रेफर भी करेंगे, लेकिन यहां बेस्ट इलाज किया जाएगा।

शिव बारात में कलश में पानी भरने इकट्ठे हुए थे बच्चे

कोटा एसपी अमृता दुहन ने बताया कि हादसा कुन्हाड़ी के काली बस्ती में हुआ है। शिवरात्री पर बस्ती में हर वर्ष की तरह इस वर्ष में शिव बारात का आयोजन रखा गया था। शिव बारात के लिए इकट्ठे हुए बच्चे अकेले ही बारात में निकल पड़े। शिव बारात में बस्ती के 20-25 बच्चे और कुछ महिला-पुरूष शामिल थे। शिव बारात में कलश में पानी भरने के लिए बच्चे एक जगह इकट्ठे हुए, इनमें एक बच्चा 20-22 फुट लंबा लोहे के पाइप में झंडा पकड़े हुए था।

कलश में पानी भरने के दौरान ही 20-22 फुट लोहे के पाइप में लगा झंडा पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और करंट फैल गया। आस-पास पानी फैला होने के कारण करंट तेजी से फैला। बच्चे को बचाने के लिए बाकि अन्य बच्चों ने प्रयास किया और इस दौरान 14 बच्चे करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 14 बच्चे झुलस गए हैं। इनमें एक बच्चे की हालत 100 प्रतिशत बर्न होने के कारण गंभीर बनी हुई है, वहीं एक बच्चा 50 प्रतिशत तक झुलसा है। अन्य बच्चे 50 प्रतिशत से कम बर्न हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। परिजन और बस्ती के लोग बच्चों को हाथ में उठाकर हॉस्पिटल लेकर भागे।। एसपी ने कहा बच्चों को इलाज होना प्राथमिकता है, इसके बाद मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया जाएगा। अगर किसी की लापरवाही रही है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version