उत्तराखंड, (एआर लाइव न्यूज)। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष शुक्रवार 10 मई को प्रातः 7 बजे खुलेंगे। भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 5 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरव नाथ जी की पूजा होगी।(Kedarnath Dham yatra 2024)
महाशिवरात्रि पर आज पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बदरीनाथ.केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने का भक्तों को बेसब्री से इंतजार है। भगवान केदार नाथ की पंचमुखी डोली 6 मई को श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 9 मई की शाम केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे
पिछले दिनों बसंत पंचमी पर भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी। जिसमें 12 मई 2024 को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की घोषणा हुई थी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान,उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

