Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बदलाव : आठ जिलाध्यक्ष बदले

BJP National Executive list announced Three leaders from rajasthan in JP Nadda teamBJP National Executive list announced Three leaders from rajasthan in JP Nadda team

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव से पहले जिला स्तर पर भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आठ जिलाध्यक्ष बदल दिए है।(bjp rajasthan Eight district presidents changed)

प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल द्वारा जारी नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट के अनुसार मेवाड़ में एक जिलाध्यक्ष को बदला गया है। डूंगरपुर में हरीश पाटीदार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उदयपुर शहर व देहात जिले में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। झुंझुनू में बनवारी लाल सैनी, सीकर में कमल सिकवाल, टोंक में अजीत मेहता, कोटा शहर में राकेश जैन, कोटा देहात में प्रेम गोचर, बूंदी में सुरेश अग्रवाल और बारां में नवल लाल सुमन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विभिन्न स्तर पर किया जा रहा बदलाव

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पिछले दिनों ही प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित की थी। उसके साथ ही भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चां में बदलाव हुआ और अब आठ जिलाध्यक्षों को बदल कर संगठन ने कहीं न कहीं यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जो पदाधिकारी संगठन के लिए सक्रिय होकर काम करेगा और जो संगठन के लिए समय देगा पद की जिम्मेदारी उसी के पास रहेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version