Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान पुलिस SI पेपर लीक प्रकरण: गिरफ्तार 14 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर में एक नागौर डीएसपी का बेटा

Rajasthan SI paper leak caseRajasthan SI paper leak case

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 का पेपर लीक प्रकरण में राजस्थान पुलिस के स्पेशन ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक और खुलासा किया है, पेपर लीक गिरोह के जरिए चयनित हुए 14 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर (SI) में एक प्रशिक्षु एसआई करणपाल गोदारा नागौर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ओमप्रकाश गोदारा का बेटा है। इन सभी प्रशिक्षु एसआई को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी मामले में एफआईआर दर्ज कर अब तक 40 लोगों को आरोपी बना चुकी है, जांच में कुछ और बड़े खुलासे होने की भी संभावना है। (Rajasthan SI paper leak case)

एसओजी ने अपने खुलासे में बताया कि गिरफ्तार किए गए इन प्रशिक्षु पुलिस सब इंस्पेक्टर्स से पूछताछ के दौरान जब एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के परीक्षा प्रश्न पत्र के कुछ प्रश्न के जवाब पूछे तो वे उत्तर नहीं दे सके। हालात यह थी कि ये प्रशिक्षु एसआई ऐसे सवालों के जवाब तक नहीं दे पाए जो बेहद सामान्य थे। जबकि इन प्रशिक्ष सब इंस्पेक्टर्स में से एक नरेश कुमार पुत्र शिशुपाल ने पहली रैंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया था, सुरेन्द्र कुमार पुत्र मोहनराम ने 20वीं और नागौर डीएसपी के बेटे करणपाल गोदारा ने 22वीं रैंक हासिल की थी।

गिरफ्तार हुए प्रशिक्षु एसआई

ऐसे लीक किया था पेपर

एसओजी ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 का पेपर जयपुर के​ शांति नगर हसनपुरा स्थित रवींद्र बाल भारती सीनियर सेकंडरी स्कूल से लीक हुआ था। स्कूल के जिस कमरे में पेपर रखे जाने थे, वहां पेपर लीक गिरोह का एक सदस्य पहले से छिपा हुआ था। जैसे ही पेपर रखकर कमरा सील किया गया, गिरोह के सदस्य ने पैकेट से पेपर निकाले और उनकी फोटो खींच गिरोह के सरगना को भेज दी।

जांच में स्कूल के केंद्राधीक्षक राजेश खंडेलवाल की भूमिका सामने आयी, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पेपर लीक के सरगना दाता सांचौर निवासी जगदीश विश्नोई, चूरू निवासी यूनिक भांबू उर्फ पंकज चौधरी और श्रीगंगानगर निवासी शिवरतन मोट 6-7 साल से राजेश खंडेलवाल के संपर्क में थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version