Site iconSite icon AR Live News

नशेड़ियों ने राह चलते युवक की हत्या की: बर्थडे पार्टी से लौट रहा था युवक

murder in udaipur man stabbed killed by ganja addicted accusedmurder in udaipur man stabbed killed by ganja addicted accused

आरोपियों ने बाइक पर आ रहे युवक को रोक गांजा मांगा, गांजा नहीं मिला तो युवक पर किए ताबड़तोड़ वार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी में मंगलवार रात एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गयी (murder in udaipur)। युवक परिचित के घर से बर्थडे पार्टी मनाकर अपने घर लौट रहा था, इस दौरान रास्ते में दो नशेड़ी युवकों ने उसे रोका, उससे गांजा मांगने लगे, जब युवक नशेड़ियों को मना करते हुए आगे बढ़ा तो नशेड़ी युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस ने बताया कि मृतक का गांजा या मादक पदार्थों से संबंधित कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। वह यहां मजदूरी करता था। नशेड़ियों ने उसे राह चलते निशाना बनाया।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर निवासी संतोष शाह(32) उदयपुर में काम करता था और पत्नी व दो बच्चों के साथ किराए पर घर लेकर रहता था। बीती रात वह काम के बाद एक बर्थ-डे पार्टी में गया था। वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी मादड़ी रोड नंबर 12 पर दो युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। नशे में धुत आरोपी युवक संतोष से गांजा मांगने लग गए। संतोष ने मना कर दिया तो आरोपी युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संतोष को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी। युवक को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित करने के प्रयास कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

गश्त और मुखबीर तंत्र पर उठ रहे सवाल

उदयपुर में इन दिनों बेखौफ नशेड़ी राह चलते लोगों से लूटपाट, छीनाझपटी कर रहे हैं। युवक की हत्या भी इसी का नतीजा है। युवक की हत्या के बाद से पुलिस गश्त और मुखबीर तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्यों कि उदयपुर में पुलिस कुछ समय से धड़ल्ले से नशे का सामान युवाओं को सप्लाई हो रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version