Site iconSite icon AR Live News

मोटापा से होते हैं 13 तरह के कैंसर- डॉ.शशांक

world obesity day obesity is reason of 13 type of cancer seminar in gbh american hospitalworld obesity day obesity is reason of 13 type of cancer seminar in gbh american hospital

विश्व मोटापा दिवस पर जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में हुई कार्यशाला

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व मोटापा दिवस (world obesity day) पर सोमवार को मोटापा और इससे होने वाली परेशानी पर चर्चा की गई। साथ ही मोटापा के उपलब्ध उपचार और नियंत्रण के बारे में बताया गया।

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में आयोजित सेमीनार में बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. शशांक त्रिवेदी ने बताया कि मोटापा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक रूप से परेशान करता है। अब तक के शोध में पाया गया कि मोटापा 13 तरह के कैंसर का प्रमुख कारण बनता है। इसके अलावा बीपी, डायबिटिज आदि बीमारियों का कारण भी यही बनता है। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल तनेजा ने मोटापे से मानसिक परेशानी का जिक्र करते हुए बताया कि इस तरह के लोग खुद को अनफिट मानकर दूसरों से तुलनात्मक परेशान होते है। ऐसे लोगों को मोटिवेट करके आदत में परिवर्तन करके मोटापा नियंत्रण करना संभव है।

स्त्री रोग विषेषज्ञ डॉ. मीतू बाबेल ने महिलाओं में मोटापे से होने वाले नुकसान और भविष्य में होने वाली परेशानियों पर चर्चा की।
सेमिनार के दौरान मौजूद सदस्यों की निःशुल्क बॉडी कंपोजिशन जांच कराई गई और कमी पाए गए लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का संचालन क्वालिटी मैनेजर नेहा दक ने किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version