3 मार्च को राज्य के अधिकांश भागों से विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने की संभावना
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उदयपुर में दूसरे दिन शनिवार को भी हल्की बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही बादलों की गर्जना का दौर भी बना रहा। 3 मार्च को राज्य के अधिकांश भागों से विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने व आगामी एक सप्ताह के लिए मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
शहर में शनिवार तड़के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। उसके बाद शनिवार दोपहर को बादलों की गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही शहर के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को भी शहर के कुछ क्षेत्रों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। पिछले 24 घंटो में राज्य के कुछ भागों में हल्के से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा लालसोट(दौसा) में 17 मिलीमीटर एवं पश्चिमी राजस्थान के चूरू में 19 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
परिसंचरण तंत्र उत्तरी पाकिस्तान एवं पंजाब क्षेत्र पर विद्यमान है
आज 2 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रेरित परिसंचरण तंत्र उत्तरी पाकिस्तान एवं पंजाब क्षेत्र पर विद्यमान है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं जयपुर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली व एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

