Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, उदयपुर से आया चौंकाने वाला नाम

lok sabha election 2024 bjp releases first list of 195 candidates udaipur ML Rawatlok sabha election 2024 bjp releases first list of 195 candidates udaipur ML Rawat

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पहली सूची में देश की 543 लोकसभा सीटों में से 195 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की गयी है, इसमें भाजपा ने राजस्थान की अभी 15 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। lok sabha election 2024 bjp candidates list

राजस्थान की उदयपुर सीट से भाजपा ने मन्नालाल रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। यह नाम इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्यों कि मन्नालाल रावत वर्तमान में परिवहन अधिकारी हैं और उदयपुर में वे डीटीओ, आरटीओ भी रह चुके हैं। राजकीय सेवाओं के चलते मन्नालाल रावत कभी भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रमों में नहीं दिखायी दिए, ऐसे में उनका नाम सभी के लिए चौंकाने वाला है। वहीं पैरालिंपिक खिलाड़ी देवेन्द्र झांझरिया को प्रत्याशी बनाकर भी भाजपा ने चूरू में बड़ा दांव खेला है। देवेन्द्र झांझरिया ने पैरालिंपिक में दो गोल्ड मैडल जीतकर दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

राजस्थान की 15 सीटों की घोषणा की

  1. बीकानेर : अर्जुनराम मेघवाल
  2. चूरू : देवेन्द्र झांझरिया
  3. सीकर : स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
  4. अलवर : भूपेन्द्र यादव
  5. भरतपुर : रामस्वरूप कोली
  6. नागौर : श्रीमति ज्योति मिर्धा
  7. पाली : पीपी चौधरी
  8. जोधपुर : गजेन्द्र सिंह शेखावत
  9. बाड़मेर : कैलाश चौधरी
  10. जालोर : लुंबाराम चौधरी
  11. उदयपुर : मन्नालाल रावत
  12. बांसवाड़ा : महेन्द्र मालवीया
  13. चित्तौड़गढ़ : सीपी जोशी
  14. कोटा : ओम बिड़ला
  15. झालावाड़-बारां : दुष्यंत सिंह

देश की 195 लोकसभा सीट और भाजपा प्रत्याशियों की सूची

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version