Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश भाजपा की नई टीम घोषित : उदयपुर से गरासिया फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष

BJP National Executive list announced Three leaders from rajasthan in JP Nadda teamBJP National Executive list announced Three leaders from rajasthan in JP Nadda team

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में उदयपुर से चुन्नीलाल गरासिया को फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। गरासिया हाल ही में राज्य सभा के सांसद निर्वाचित हुए है। सीपी जोशी ने अपनी नई टीम 10 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, 13 प्रदेश मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और 1 सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।(CP Joshi New Team bjp rajasthan )

इनको बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष व महामंत्री

नारायण पंचारिया, बालकनाथ योगी, चुन्नीलाल गरासिया, मुकेश दाधीच, अजय पाल सिंह, प्रभुलाल सैनी, सीआर चौधरी, मोतीलाल मीणा, ज्योति मिर्धा व नाहर सिंह जोधा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि दामोदर अग्रवाल, जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बागड़ी, संतोष अहलावत व ओम प्रकाश भड़ाना को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश मंत्री व कोषाध्यक्ष

विजेंद्र पूनिया, वासुदेव चावला, पिंकेश पोरवाल, भूपेंद्र सैनी, महेंद्र कुमावत, अनंत राम बिश्नोई, सांवरराम देवासी, अनुसूया गोस्वामी, अजीत मांडण, स्टेफी चौहान, मिथिलेश गौतम, अदन सिंह भाटी व अनीता कटारा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता और सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया को बनाया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version