देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत गुरुवार को उदयपुर से अयोध्या व रामेश्वरम् के लिए दो विशेष ट्रेन रवाना हुई।(Varishth Nagrik Tirth Yatra devasthan vibhag rajasthan)
उदयपुर के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से गुरूवार दोपहर अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन रवाना हुई। इसके बाद शाम को इसी स्टेशन से रामेश्वरम् के लिए एक अन्य विशेष ट्रेन रवाना हुई। देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी,सहायक आयुक्त जतिन गांधी, प्रियंका भट्ट, उपायुक्त सुनील मत्तड़, आईआरसीटीसी के प्रदीप माहेश्वरी, निरीक्षक सुनील मीणा सहित देवस्थान विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
यात्रियों और परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा
विभागीय प्रक्रिया के बाद जब स्टेशन से विशेष ट्रेन रवाना हुई तब तीर्थ यात्रियों और उनको छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन आए परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने अपने परिवार के सदस्यों को शुभ यात्रा की कामना के साथ रेलवे स्टेशन से इस धार्मिक यात्रा के लिए विदा किया। यात्रियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार भी जताया।
उदयपुर से अयोध्या के लिए 400 और रामेश्वरम के लिए 685 यात्री हुए रवाना
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि उदयपुर से रवाना हुई इस ट्रेन में उदयपुर के राणा प्रताप नगर से 400 यात्री रवाना हुए। इसी ट्रेन में कोटा रेलवे स्टेशन से 200 और सवाई माधोपुर से 180 यात्री अयोध्या की यात्रा करेंगे।
एक अन्य विशेष ट्रेन गुरूवार दोपहर डूंगरपुर से रवाना होकर शाम को उदयपुर के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से डूंगरपुर से 189 और उदयपुर से 685 यात्री रामेश्वरम के लिए रवाना हुए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

