Site iconSite icon AR Live News

विदेशी छात्र उदयपुर में एमडी ड्रग्स तस्करी करते पकड़े गए

udaipur police arrest foreigner student involved in drugs smugglingudaipur police arrest foreigner student involved in drugs smuggling

बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 5 लाख रूपए बतायी जा रही है। युवक मेंटल हेल्थ साइंस स्टूडेंट तो युवति बीएससी नर्सिंग कर रही है

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के जयपुर और झुंझुनू में पैरा मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विदेशी छात्र उदयपुर में एमडीएमए ड्रग्स के साथ पकड़े गए हैं। युवक नाईजीरिया का रहने वाला है, तो वहीं युवति केन्या की रहने वाली है। दोनों राजस्थान में पैरा मेडिकल कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं और अगस्त 2023 से उदयपुर में रहकर तस्करी में लिप्त हैं। udaipur police arrest foreigner student

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि उदयपुर के गोवर्धनविलास पुलिस ने नाईजीरिया निवासी जोसफ पुत्र इजेकाइल और केन्या निवासी लिलिआन पुत्री मोरिस को एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जोसफ के कब्जे से 21 ग्राम और लिलियान के कब्जे से 11 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि इस ड्रग्स को ये दोनों किसे सप्लाई करने वाले थे और किससे खरीद कर लाए थे। बरामद हुई ड्रग्स की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 5 लाख रूपए कीमत बतायी जा रही है।

एक बीएससी नर्सिंग तो दूसरा मेंटल हेल्थ साइंस में कर रहा पढ़ाई

थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि पुलिस पूछताछ और पड़ताल में जानकारी हुई है कि केन्या निवासी युवति लिलिआन झुंझुनू की सिंघानिया यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग की स्टूडेंट है, वहीं नाइजीरिया निवासी जोसफ जयपुर के अपेक्स यूनिवर्सिटी से मेंटल हेल्थ संबंधित डिग्री कोर्स कर रहा है। दोनों आरोपी स्टूडेंट अगस्त 2023 से उदयपुर के गोवर्धन विलास क्षेत्र में किराए पर घर लेकर रह रहे थे। आरोपियों से पूछताछ कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

बीती रात दक्षिण विस्तार योजना रोड की तरफ दोनों युवक-युवति स्कूटी पर आ रहे थे। पुलिस नाकाबंदी देखकर इन्होंने गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने घेरा डालकर स्कूटी रोक कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की तलाशी ली गयी, जिसमें इनके पास से एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version