Site iconSite icon AR Live News

शगुन अग्रवाल यंग लोटस कंटेस्ट-2024 की विजेता बनी

shagun agarwal from jaipur winner of young lotus contest 2024 will represent india in thailandshagun agarwal from jaipur winner of young lotus contest 2024 will represent india in thailand

मार्च में एडपोस्ट-2024 में थाईलैंड में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर की प्रतिभाशाली युवा क्रियेटर शगुन अग्रवाल को यंग लोटस कंटेस्ट-2024 प्रतियोगिता में विजेता घोषित किया गया है। young lotus contest-2024

देश भर की विज्ञापन क्षेत्र की प्रतिभाओं की प्रविष्ठियों के आधार पर ओगिल्वी की शगुन अग्रवाल और चेताली माने को एएएआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा विजेता घोषित किया गया है। शगुन अग्रवाल और चेताली माने 21 से 23 मार्च तक थाईलैंड में होने वाले एडपोस्ट-2024 में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी चुना गया है। शगुन अग्रवाल सीनियर आईएएस एवं डायरेक्टर जनरल, इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान जयपुर डॉ. सुबोध अग्रवाल और प्रिसिंपल कमिश्नर, इंकमटैक्स रौली अग्रवाल की पुत्री है

रचनात्मकता की उत्कृष्ठता और अभिनव नजरियां के कारण विजेता घोषित

एएएआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा विज्ञापन जगत् में युवा प्रतिभाओं को उभारने और मंच उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रतियोगिता का विषय ” परिवर्तन की सांस: भारत में स्वच्छ हवा के लिए नवाचार” विषय रखा गया था। ओगिल्वी की शगुन अग्रवाल और चेताली माने की रचनात्मकता की उत्कृष्ठता और अभिनव नजरियां के कारण विजेता घोषित किया गया है।

Exit mobile version