Site iconSite icon AR Live News

1 व 2 मार्च को राजस्थान के कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना

weather update rajasthan imdweather update rajasthan imd

एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तापमान में उतार चढ़ाव के बीच राजस्थान के कुछ भागों में मार्च के पहले सप्ताह में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।( Possibility of thunderstorm and rain in some parts of Rajasthan)

पूर्वानुमान अनुसार 1 व 2 मार्च को एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन के साथ ही बारिश होने और आंधी चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जोधुर, अजमेर,जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version