Site iconSite icon AR Live News

217 बच्चों को स्टेशनरी वितरित की

rajasthan samaj seva sansthan Stationary Distributions loyra school and anganwadirajasthan samaj seva sansthan Stationary Distributions loyra school and anganwadi

राजस्थान समाज सेवा संस्थान का अभियान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोयरा और यहां के आंगनवाड़ी के बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई।(rajasthan samaj seva sansthan Stationary Distributions)
संस्थान की सेवा टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोयरा के कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को स्लेट, स्टेशनरी किट और क्लिप बोर्ड वितरित किए। जबकि इसी स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र के छोटे बच्चों को स्लेट वितरित की गई। संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में यहां कुल 217 बच्चों के लिए संस्थान की तरफ से स्टेशनरी की व्यवस्था की गई।

बच्चों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा

किसी को स्लेट, किसी को कॉपी, पेंसिल, रबर, सॉपनर और स्केल का स्टेशनरी किट तो किसी को क्लिप बोर्ड मिला तो बच्चों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। लोयरा स्कूल के उप प्रधानाचार्य चंदनमल बागड़ी, वरिष्ठ अध्यापक नारायण लाल शर्मा और इंद्रजीत सिंह राणा ने संस्थान के इस सेवा कार्य की सराहना की और कहा कि जरूरत अनुसार बच्चों को स्टेशनरी मिलने से उनका पूरा उपयोग भी हो सकेगा।

संस्थान का सेवा अभियान लगातार जारी है

संस्थान की और से हाल ही में बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उपली बड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़गांव और गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाषपुरा में भी स्कूली बच्चों को स्टेशनरी वितरित की जा चुकी है। संस्थान द्वारा उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के 500 बच्चों को स्टेशनरी वितरित करने का लक्ष्य है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version