पेंशनर्स की समस्याओं का होगा समाधान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पीएफ विभाग की और से आगामी 27 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर निधि आपके निकट शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अलग अलग प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। (nidhi apke nikat shivir)
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कुंदन आलोक ने बताया कि 27 फरवरी को उदयपुर, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़, राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले में तय स्थान पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगेंगे।
शिविर में ये काम हांगे
कुंदन आलोक ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य भविष्य निधि के अंशदाताओं, श्रमिकों, पेंशनरों एवं नियोजको से जुड़ी समस्याओं की जनसुनवाई कर उनका समाधान करना है। शिविर में पेंशनरों के पेंशन भुगतान आदेश, जीवन प्रमाण पत्र, अपडेट करना और भविष्य निधि UAN केवाईसी को अपडेट करने का काम भी होगा।
यहां लगेंगे शिविर
- उदयपुरः मार्बल प्रोसेसर्स ऐसोसिएशन मार्बल भवन, चित्रकूट नगर भुवाणा।
- राजसमंद : मार्बल ऐसोसिएशन, आरके हॉस्पीटल के पास, कांकरोली,राजसमंद।
- डूंगरपुर : डूंगरपुर पब्लिक स्कूल बिच्छीवाड़ा रोड, डूंगरपुर।
- बांसवाड़ा : बीएमडी प्रा.लि.नागरवाड़ा, बांसवाड़ा।
- प्रतापगढ़ : अशोका जिनिंग फैक्ट्री, एमजी रोड प्रतापगढ़।
- चित्तौड़ : जेके सीमेंट वर्क्स निम्बाहेड़ा, चित्तौड़।
- भीलवाड़ा : शुभलक्ष्मी सिंथेटिक प्रा.लि.हमीरगढ़ रोड भीलवाड़ा।
- शाहपुरा : रिलायबल रिफेक्ट्रीज, सरदार नगर बनेड़ा, शाहपुरा।
- सलूंबर : कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, झल्लारा सलूंबर।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

