Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी में सीओई किसान प्रशिक्षण की शुरूआत

Hindustan Zinc conducts CoE training for farmers at BichadiHindustan Zinc conducts CoE training for farmers at Bichadi

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा देबारी जिंक स्मेल्टर के निकट बिछड़ी के समाधान सीओई केंद्र में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक एसपी त्रिवेदी, हिन्दुस्तान जिंक की हेड सीएसआर अनुपम निधि एवं जिंक स्मेल्टर देबारी के एसबीयू निदेशक मानस त्यागी थे। केंद्र में बायफ के प्रशिक्षक डॉ. संतोष बंसल, सुरेन्द्र वर्डिया, सीएसआर टीम जिंक स्मेल्टर देबारी एवं समाधान परियोजना क्लस्टर टीम ने सक्रिय सहयोग किया। (Hindustan Zinc farmers CoE training)

कार्यक्रम में घाटावाली माताजी एफपीओ द्वरा संचालित गौयम डेयरी से जुड़े 46 किसानों को डॉ. त्रिवेदी ने पशुपालन से संबंधित वर्तमान योजनाओं सरकार की परियोजनओं और प्रयासों के बारे में जानकारी दी। डॉ. बंसल ने किसानों को स्वच्छ दूध उत्पादन, बछड़ा एवं पशु पालन और कृमि मुक्ति पर संबोधित किया। वर्डिया ने किसानों को सीओई की अवधारणा से परिचित कराया कि किस प्रकार गौयम डेयरी को मॉडल डेयरी फार्म के रूप में शुरू किया गया है, जो किसानों को सर्वोत्तम प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

एफपीओ द्वारा समुदाय के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी

मानस त्यागी ने किसानों के लिये हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किये जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों, विशेष रूप से घाटावाली माताजी एफपीओ के 1.5 करोड़ रुपये से अधिक व्यवसायिक टर्नओवर और एफपीओ द्वारा समुदाय के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

अतिथियों की उपस्थिति में प्रशिक्षित किसानों को वितरित किए जाने वाले प्रशिक्षण मॉड्यूल लॉन्च किया गया, जिसमें मवेशियों के प्रकार, उनकी पोषण और औषधीय आवश्यकताओं और पशु पालन और स्वच्छ दूध उत्पादन पर सर्वोत्तम प्रथाओं की जानकारी उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम के समापन में देबारी जिंक स्मेल्टर की हेड सीएसआर अरुणा चीता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version