बड़गांव में 2 मिलीमीटर जबकि गोगुंदा में 3 मिमी बारिश
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बीती रात उदयपुर शहर सहित राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। भीलवाड़ा में आधा इंच जबकि जोधपुर के बिलाड़ा में पौन इंच बारिश हुई।(rain in udaipur)
उदयपुर शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में मंगलवार रात करीब ढ़ाई बजे अचानक बारिश शुरू हुई। हालांकि दिन भर मौसम पूरी तरफ से साफ नजर आया, लेकिन देर रात में मौसम अचानक बदला और बेमौसम बादल बरसे। उदयपुर शहर से सटे बड़गांव क्षेत्र में 2 मिलीमीटर जबकि गोगुंदा में 3 मिमी बारिश हुई। डबोक सहित जिले के अन्य कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा में 12 मिलीमीटर, सहाड़ा 9, आसींद 2, बिलाड़ा जोधपुर में 18, जमवा रामगढ़ जयपुर में 10, बस्सी 4, सांगानेर 3, जयपुर 3, गंगरार चित्तौड़ 2, राशमी 2, केकड़ी अजमेर 2, अजमेर 1, किशनगढ़ 1, सवाई माधोपुर 1, सिकराय दौसा में 1 मिलीमीटर बारिश हुई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

