Site iconSite icon AR Live News

पहाड़ियों के बीच स्थित सरकारी स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी बांटी

rajasthan samaj seva sansthan Stationary Distributions subhashpura school gogundarajasthan samaj seva sansthan Stationary Distributions subhashpura school gogunda

राजस्थान समाज सेवा संस्थान का अभियान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान की और से मंगलवार को उदयपुर शहर से करीब 27 किलोमीटर दूर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाषपुरा (पंचायत समिति गोगुंदा) में स्टेशनरी वितरित की गई।(rajasthan samaj seva sansthan Stationary Distributions)

पहाड़ियों के बीच स्थित इस स्कूल के अधिकांश बच्चे जरूरतमंद होने की जानकारी मिलने पर संस्थान की टीम मंगलवार सुबह स्कूल पहुंची और बच्चों को स्टेशनरी किट और क्लिप बोर्ड वितरित किए। प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा ने बच्चों के हित में संस्थान के इस प्रयास को सार्थक पहल बताया।

संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने भविष्य में भी स्कूली बच्चों के लिए इस तरह के सेवा कार्य करने का विश्वास दिलाया। संस्थान की सेवा टीम से जुड़े युगलकिशोर जोशी ने भी स्टेशनरी वितरण में सेवाएं दी।

500 से अधिक बच्चों को स्टेशनरी देने का है लक्ष्य

राजस्थान समाज सेवा संस्थान ने इस साल सर्दी के सीजन में सरकारी स्कूलों के और जरूरतमंद करीब 500 बच्चों को स्वेटर वितरित किए थे। वर्तमान में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित करने का सेवा कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत संस्थान द्वारा उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के 500 से अधिक बच्चों को स्टेशनरी वितरित करने का लक्ष्य है। कोई भी समाजसेवी,भामाशाह भी हमारे इस अभियान से जुड़ सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version