Rajasthan Samaj Seva Sansthan Stationery Distribution Campaign
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को राजकीय प्राथमिक बड़गांव के बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। इससे पहले शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उपली बड़ी के बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर संस्थान ने स्टेशनरी वितरण अभियान की शुरूआत की थी। इस साल सर्दी के सीजन में राजस्थान समाज सेवा संस्थान ने सरकारी स्कूलों के करीब 500 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए थे। (rajasthan samaj seva sansthan stationery distribution campaign)
संस्थान की सेवा टीम सोमवार सुबह राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़गांव पहुंची और कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को स्टेशनरी किट और क्लिप बोर्ड वितरित किए। स्कूल की प्रधानाध्यापिका अनिता चौधरी और स्टाफ ने राजस्थान समाज सेवा संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। दूसरी तरफ स्कूली बच्चे स्टेशरी पाकर खुश नजर आए बोले कि हम रोज स्कूल आएंगे।
बड़गांव स्कूल के बच्चों में उत्साह, लेकिन स्कूल की हालत दयनीय
संस्थान अध्यक्ष देंवेद्र शर्मा ने स्कूल परिसर की दयनीय हालत पर चिंता और हैरानी भी जताई कि शहर की सबसे करीब स्कूल होने के बावजूद छोटे छोटे बच्चो नारकीय माहौल में पढ़ाई करने मजबूर हो रहे है। शर्मा ने बताया कि माहौल अच्छा मिले तो इस स्कूल के बच्चे भी अपना मजबूत भविष्य तैयार कर सकते है।
उपली बड़ी स्कूल : बच्चे बोले परीक्षा के समय बहुत काम आएगी यह सामग्री
राजस्थान समाज सेवा संस्थान ने शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उपली बड़ी (बड़गांव पंचायत समिति) में स्टेशनरी वितरित कर स्टेशनरी वितरण अभियान की शुरूआत की थी। कक्षा एक से चौथी तक के बच्चों को स्टेशनरी किट और कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के बच्चों को क्लिप बोर्ड वितरित किए गए।
आगामी दिनों में परीक्षा शुरू होने वाली है, ऐसे में बच्चे इस बात को लेकर खुश नजर आए कि जरूरत के समय उनको जरूरत वाली स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध हो गई। प्रधानाध्यापक नंदलाल मेघवाल और स्कूल स्टाफ ने संस्थान के प्रयास की सराहना की।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

