Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मालवीया भाजपा में हुए शामिल

rajasthan congress mla mahendrajeet singh malviya join bjprajasthan congress mla mahendrajeet singh malviya join bjp

कांग्रेस से लगातार 2008 , 2013, 2018 और 2023 में विधायक बने मालवीया cwc मैंबर भी रह चुके हैं

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस नेता और राजस्थान में कई विभागों के मंत्री रह चुके महेंद्रजीत मालवीया सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकले सोमवार को हकीकत में तब्दील हो ही गई। करीब 15 साल से अधिक समय से कांग्रेस विधायक के रूप में बागीदौरा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे महेंद्रजीत मालवीया ने सोमवार को जयपुर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।(mahendrajeet singh malviya join bjp) मालवीया ने भाजपा कार्यालय में सदस्यता ली, उस दौरान भाजपा के सह प्रभारी विजया राहटकर, अरूण चतुर्वेदी, चतुर्वेदी और राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

गहलोत सरकार में कई अहम विभागों के रह चुके मंत्री

बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के रहने वाले मालवीया का नाम मेवाड़ के आदिवासी नेताओं में शामिल है। पिछले विधानसभा चुनाव में बागीदौरा से कांग्रेस पार्टी से विधायक निर्वाचित हुए। वे 2008 , 2013, 2018 और 2023 में कांग्रेस से बागीदौरा सीट के विधायक बने।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, जलसंसाधन विभाग, इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रह चुके है। मालवीया बांसवाड़ा के जिला प्रमुख और एक बार सांसद भी रह चुके है। इसके अलावा मालवीया cwc मैंबर और प्रदेश कांग्रेस पार्टी में भी कई अहम पद पर रह चुके हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version