Site iconSite icon AR Live News

किसान आंदोलन : केन्द्र के प्रस्ताव पर विचार कर जवाब देंगे किसान

kisan andolan puts on hold farmer will dicuss on central government proposalkisan andolan puts on hold farmer will dicuss on central government proposal

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर शुरू हुआ किसान आंदोलन (kisan andolan) जारी है। शंभू बॉर्डर सहित अन्य बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। किसानों के दिल्ली कूच का निर्णय लेने के बाद रविवार शाम किसान नेताओं और केन्द्र सरकार के बीच हुई चौथे दौर की बातचीत हुई। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों को 4 फसलों मक्का, कपास, अरहर और उड़द पर एमएसपी देने का प्रस्ताव रखा गया है।

किसान नेताओं ने दो दिन विचार-विमर्श और आंदोलनरत किसानों के साथ चर्चा करने के बाद निर्णय लेने का जवाब दिया है। किसान नेताओं ने कहा वे 20 फरवरी शाम तक किसान आंदोलन के आगे की रणनीति तय की जाएगी। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि कर्ज माफी और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। एमएसपी पर केंद्र की तरफ से एक प्रस्ताव आया है। केंद्र के प्रस्ताव पर अपने साथियों से चर्चा करेंगे, इस पर कानूनी विशेषज्ञ से भी चर्चा करेंगे। 21 की सुबह 11 बजे तक दिल्ली कूच को स्टैंडबाय पर रखा है।

नैफेड और एनसीसीएफ से 5 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट होगा

सरकार की तरफ से किसानों से बात करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार मक्का, कपास, अरहर और उड़द पर एमएसपी देने को तैयार है। अगले 5 साल तक चारों फसलों की खरीद सहकारी सभाओं के जरिए होगी। नैफेड और एनसीसीएफ से 5 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट होगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version