Site iconSite icon AR Live News

मेगा इंडस्ट्री मीट सह राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना कार्यशाला

Hindustan Zinc Hosts Mega Industry Meet cum National Apprenticeship Training Scheme WorkshopHindustan Zinc Hosts Mega Industry Meet cum National Apprenticeship Training Scheme Workshop

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से हुई आयोजित

एआर लाइव न्यूज। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सहयोग से मेगा इंडस्ट्री मीट सह राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना कार्यशाला आयोजित की गई। हिन्दुस्तान जिंक के परिसर में हुई कार्यशाला में शिक्षा मंत्रालय, बीओएटी एनआर के सहायक निदेशक मानस खवास, हिंदुस्तान जिंक के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मुनिश वासुदेवा, सह महाप्रबंधक मानव संसाधन पियुष वर्डिया सहित 40 से अधिक उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। (Mega Industry Meet NATS)

बीओएटी के सहायक निदेशक मानस खवास ने राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना एनएटीएस के उद्देश्यों, उसकी प्रभावशीलता, कौशल विकास की आवश्यकता, राजस्थान में एनएटीएस के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षुओं को उनके कौशल सुधार और रोजगार स्थापित करने के लिए कार्य प्रशिक्षण दिया जाता है। एनएटीएस में भाग लेने और लाभ उठाने के लिए एनएटीएस की वेब पोर्टल पर नामांकन एवं अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

कार्यशाल में उदयपुर के बड़े उद्योग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

मुनिश वासुदेवा ने वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य में, युवाओं में कौशल एवं कुशलता की आवश्यकता पर जोर दिया और भाग ले रहे उद्योगों को स्वयं और साथी उद्योगों हेतु भविष्य के लिए तैयार कुशल जनशक्ति की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा, स्वास्थ, सुरक्षा जीवन यापन, सशक्तिरण के क्षेत्र में संचालित सीएसआर गतिविधियां की जानकारी दी।

कार्यशाला में पीआई उद्योग, जेके टायर, जीआर इंफ्रा प्रोजेक्टस, ताज ग्रुप ऑफ होटल्स, कोरोमंडल इंटरनेश्नल, सिक्योर मीटर्स, पेसिफिक ग्रुप, मिराज समूह, गीताजंली हॉस्पिटल, राजेश मोटर्स, इकनेक्ट सोल्यूशन्स, आर्कगेट टेक्नोलोजी, वर्डिया होटल्स, फाइव स्पलेश इन्फोटेक, केनसोफ्ट सोल्यूशन्स, मेकसन लेब्स एवं अन्य उद्योगों ने में भाग लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version