Site iconSite icon AR Live News

किसान आंदोलन: दिल्ली बॉर्डर सील, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

kisan andolan kisan andolan farmers march to delhi for msp guarantee lawkisan andolan kisan andolan farmers march to delhi for msp guarantee law

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य मांगों को लेकर किसान आंदोलन फिर शुरू हो गया है। (kisan andolan) पंजाब से किसान मंगलवार को दिल्ली चलो मार्च पर निकल गए हैं। इधर पुलिस ने दिल्ली में किसानों को घुसने से रोकने के लिए सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान पथराव की सूचना भी है। बैरिकेडिंग तोड़ने के प्रयास की घटनाएं अन्य बॉर्डर एरिया में भी हुई हैं।

10 जिलों में इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

किसान आंदोलन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने हरियाणा के 7 और राजस्थान के 3 जिलों में इंटनरेट बंद कर दिया है, वहीं इन जिलों में धारा 144 लागू कर दी गयी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। बॉर्डर पर बहुस्तरीय अवरोधक, कंक्रीट के अवरोधक, लोहे की कीलों और कंटेनर की दीवारें लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैंं। सिंघु-टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर भी सील है। भीड़ जुटने और ट्रैक्टर्स की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

सरकार किसानों की मांग को लेकर सीरियस नहीं है : पंधेर

किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर सीरियस नहीं है। हम सरकार के प्रस्ताव पर विचार करेंगे, लेकिन आंदोलन पर कायम हैं। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में 12 फरवरी को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच मीटिंग हुई थी, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन सकी थी।

लाल किला आम लोगों के लिए बंद

किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली का लाल किला आम लोगों के लिए बंद करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते लाल किले को बंद किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version