Site iconSite icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक को S&P ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2024 में शीर्ष 1% रैंकिंग

Hindustan Zinc Secures Top 1 percent Ranking in S and P Global Sustainability Yearbook 2024Hindustan Zinc Secures Top 1 percent Ranking in S and P Global Sustainability Yearbook 2024

कंपनी द्वारा सस्टेनेबिलिटी हेतु प्रयासों को लगातार सातवें वर्ष सस्टेनेबिलटी ईयरबुक में स्थान

उदयपुर, बिजनेस न्यूज। वेदांता समूह की कंपनी और भारत में जिंक, सीसा और चांदी का सबसे बड़े और एकमात्र एकीकृत उत्पादक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2024 में धातु और खनन क्षेत्र में शीर्ष 1 प्रतिशत ईएसजी स्कोर में शामिल किया गया है। यह मान्यता सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक में कंपनी को लगातार सातवीं बार दी गयी है जो सस्टेनेबल संचालन के प्रति कंपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक को व्यावसायिक सस्टेनेबिलिटी के लिए सबसे व्यापक डेटाबेस में से एक माना जाता है। शीर्ष 1 प्रतिशत में हिंदुस्तान जिंक का समावेश धातु और खनन क्षेत्र में एसएंडपी ग्लोबल के 2023 कॉर्पोरेट स्थिरता आकलन में 85 अंकों के उच्चतम सीएसए स्कोर के बाद हुआ है।

ए-लीडरशिप बैंड स्कोर भी प्राप्त हुआ

हाल ही कंपनी को जलवायु परिवर्तन और जल सुरक्षा उत्कृष्टता के लिए सीडीपी से ए-लीडरशिप बैंड स्कोर भी प्राप्त हुआ। विशेष रूप से सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक सदस्यों का चयन एसएंडपी ग्लोबल 2023 कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट से उनके स्कोर के आधार पर किया जाता है, जिसे सीएसए स्कोर के रूप में जाना जाता है। इयरबुक में सूचीबद्ध होने के लिए, कंपनियों को अपने उद्योग के शीर्ष 15 प्रतिशत के भीतर स्कोर करना होता है और अपने उद्योग की शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कंपनी के 30 प्रतिशत के भीतर सीएसए स्कोर हासिल करना होता हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version