Site iconSite icon AR Live News

करौली में आयरन ओर के बड़े डिपोजिट्स मिले

Large deposits of iron ore found in Karauli rajasthan,Large deposits of iron ore found in Karauli rajasthan,

कंपोजिट लाइसेंस के लिए नीलामी की तैयारी शुरु

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के करौली में आयरन ओर के बड़े डिपोजिट्स मिलें हैं। खान विभाग ने करौली में हिण्डोन के पास करीब 1888 हैक्टेयर क्षेत्र में आयरन ओर ब्लॉकों के कंपोजिट लाइसेंस के लिए नीलामी की तैयारी शुरु कर दी है। (Department of Mines & Geology)

मेग्नेटाइट और हेमेटाइट दोनों के ही संकेत मिले हैं

खान सचिव आनन्दी ने बताया कि आरंभिक एक्सप्लोरेशन में आयरन ओर के मेग्नेटाइट और हेमेटाइट दोनों के ही संकेत मिले हैं। करौली के खोड़ा में 462.3 हैक्टेयर, डेडरोली में 754.38 हैक्टेयर, टोडुपुरा में 260.71 और लीलोटी में 410.94 हैक्टेयर क्षेत्र में आयरन ओर के डिपोजिट मिले हैं।

यहां आयरन ओर के 840 मिलियन टन से अधिक डिपोजिट है। चुंबकीय प्रकृति के मेग्नेटाइट और नार्मल प्रकृति के हेमेटाइट आयरन ओर उपलब्ध है। आरएसएमईटी द्वारा ऑक्शन के लिए ब्लॉक तैयार कर दिये गये हैं।

स्टील व सीमेंट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

करौली में आयरन ओर मिलने से आने वाले समय में प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ने के साथ ही स्टील व सीमेंट उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। आयरन ओर से स्टील उद्योग के साथ ही कोल वाशिंग, फेरोअलॉय, फाउण्ड्रीज, सेरेमिक और सीमेंट उद्योग सहित अनेक उद्योगों को वर्षों तक कच्चा माल प्राप्त हो सकेगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर खान विभाग ने कंपोजिट लाइसेंस के लिए नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है।

Exit mobile version